Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Paddy procurement begins in Mandi after 15 days, 25.20 quintals weighed on the first day

Fatehpur News: 15 दिन बाद मंडी में धान खरीद शुरू, पहले दिन 25.20 क्विंटल की तौल

Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement begins in Mandi after 15 days, 25.20 quintals weighed on the first day
फोटो-12-फतेहपुर: असोथर मंडी में किसानों की ओर से बिछाई गई पन्नी। संवाद
असोथर। क्षेत्र की मंडी समिति में करीब 15 दिन के इंतजार के बाद सोमवार को धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन किसान मनोज कुमार मिश्रा से 25 क्विंटल 20 किलो धान की तौल कराई गई।
विज्ञापन

खरीद शुरू होते ही मंडी परिसर में उपज रखने के लिए जगह की कमी का मुद्दा सामने आया। कुछ किसानों की ओर से मैदान के बड़े हिस्से में पहले से पन्नी बिछाकर जगह घेरने से अन्य किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि रंजन, अवधेश, दिनेश और मोहन समेत कुछ किसानों ने मंडी परिसर में काफी जगह पर पहले से पन्नी बिछा रखी है। इससे दूसरे किसानों को अपनी उपज रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि कुछ लोग पहले ही मैदान पर कब्जा कर लेंगे तो बाकी किसानों को परेशानी होगी। उन्होंने सभी किसानों को समान रूप से जगह आवंटित करने की मांग की।

मार्केटिंग इंस्पेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन 25 क्विंटल 20 किलो धान की तौल कराई गई है। किसानों ने धान रखने के लिए पन्नी बिछाई है। केंद्र पर उपज लेकर आने वाले किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

फोटो-12-फतेहपुर: असोथर मंडी में किसानों की ओर से बिछाई गई पन्नी। संवाद

फोटो-12-फतेहपुर: असोथर मंडी में किसानों की ओर से बिछाई गई पन्नी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed