{"_id":"6005d8858ebc3e31d7010dbf","slug":"paddy-dump-at-hussainganj-purchasing-center-purchase-affected-fatehpur-news-knp6067751128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनगंज क्रयकेंद्र में धान डंप, खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनगंज क्रयकेंद्र में धान डंप, खरीद प्रभावित
विज्ञापन
हुसैनगंज धान क्रय केंद्र में डंप धान
- फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। क्रय केंद्र से धान की उठान न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। पूरा परिसर बोरियों में भरा है। ऐसे में खरीदकर धान रखने के लिए स्थान नहीं बचा है।
भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के हुसैनगंज धान क्रय केंद्र में धान रखने के लिए स्थान नहीं बचा है। डंप के बीच किसी किसान का ट्रैक्टर खड़ा हो जाने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।
ऐसे में धान की तौल तो दूर पैदल अंदर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल विनय सिंह को छत के रास्ते से विपणन कार्यालय तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि धान डंप होने से खरीद प्रभावित होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस बार खरीद लक्ष्य 40 हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक करीब 18 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।