फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Overload truck seals released from mines

खदानों से निकले ओवरलोड ट्रक सीज

Tue, 15 Dec 2020 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Overload truck seals released from mines
खागा से निकलता मोरंग लदा ओवरलोड ट्रक - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू(फतेहपुर)। जिले में संचालित मौरंग खदानों से ओवरलोडिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक अमला भी दिखावे के तौर पर कार्रवाई करता है। चेकिंग के दौरान दो ट्रक और एक ट्रैक्टर ओवरलोड पकड़ा गया है। खदानों से सैकड़ों ट्रक ओवरलोड निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पीटीओ जेएन मिश्रा सोमवार सुबह चेकिंग पर निकले। धाता थाना क्षेत्र में मौरंग लदे वाहनों की जांच की गई। धाता थाने में ओवरलोड मौरंग लदा ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर को सीज किया गया। उसके बाद रास्ते में किशनपुर और थरियांव में एक-एक ट्रक सीज किए। इसी क्षेत्र में रविवार को भी एसडीएम प्रहलाद सिंह और सीओ अंशुमान मिश्र ने औचक चेकिंग की थी। दस ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया था। इसके बाद भी खदान संचालक बेखौफ हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड तीन वाहनों को सीज कराया
खखरेरू। एआरटीओ विभाग में तैनात पीटीओ जीएन मिश्रा ने सोमवार की सुबह धाता थाना क्षेत्र में मौरंग वाहनों की जांच की गई। इस दौरान धाता में एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कराया गया। इसी तरह से उन्होंने किशनपुर में और थरियांव में एक-एक ट्रक सीज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed