फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   over non payment of staff salary and admit card to students furore in MG college

महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में वेतन न मिलने पर विवाद जारी

Sat, 28 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
over non payment of staff salary and admit card to students furore in MG college

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दिनभर हंगामा रहा। पांच महीने से वेतन न मिलने के कारण शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने कालेज परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया और वेतन भुगतान की मांग उठाई। वहीं कार्य बहिष्कार के कारण प्रवेश पत्र वितरण न होने से छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


एमजी कालेज प्रबंधकीय विवाद में डीएम ने शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा रखी है, जिससे अक्तूबर 2014 से वेतन भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ऐसी हालत में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में रोष है। होली नजदीक होने से शिक्षकों व कर्मचारियों में गुस्सा है। इसी को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने डिग्री कालेज का काम बंद करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में डा. रेखा श्रीवास्तव, डा. ओंकारनाथ द्विवेदी, डा. रामप्रवेश, डा. मुजाहिद रजा, अशोक कुमार, डा.  अपूर्व सेन राज, डा. सारिका दुबे, अनूप शुक्ला, डा. लल्लनजी गोपाल, डा. शकीला खातून, मृदुला सिंह, अनुराग त्रिपाठी, महेश प्रसाद, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामखेलावन, अनिल तिवारी, रवींद्र कुमार, अरविंद कुमार, हरिबक्श सिंह, कुमारी सुषमा श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, राजीव लोचन त्रिपाठी, चुन्नीलाल  आदि प्रमुख रहे।

उधर, कार्य बहिष्कार की वजह से प्रवेश पत्र न मिलने से छात्र-छात्राओं का पारा चढ़ गया। 2 मार्च से शुरू होने वाले परीक्षा के प्रवेश पत्र छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहे हैं।


बार-बार कालेज से प्रवेश पत्रों के लिए लौट रहे छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में  दिवाकर, सत्यम, अतुल कुमार, श्यामू, रामू, विनय तिवारी, उमेश कुमार, रीना देवी, प्रीती देवी आदि प्रमुख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed