फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Outpost in-charge misbehaved with SC mother-daughter in snatching mobile

Fatehpur News: मोबाइल छीनने में एससी मां-बेटी से चौकी प्रभारी ने की बदसलूकी

Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge misbehaved with SC mother-daughter in snatching mobile
विजयीपुर। विवाद सुलझाने चौकी पहुंचे परिवार के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो बन गया। वीडियो को डिलीट कराने के लिए चौकी प्रभारी नीरज कुशवाहा मां-बेटी के साथ अभद्रता पर उतर आए। हाथापाई कर मोबाइल छीना और उस वीडियो को डिलीट कराने में कामयाब हो गए, लेकिन उनका अभद्रता का दूसरा वीडियो बन गया। यह वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो ट्विटर पर डाला गया है। पुलिस अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के साहबपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के गजोधर और पुत्रों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग चौकी पहुंचे। आरोप है कि किसी बात पर चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने गजोधर को अपशब्द बोलकर पीट दिया। इसका गजोधर की पत्नी शीतला देवी के पास खड़ी पुत्री सविता देवी वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनाने से बौखलाए प्रभारी ने सविता देवी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। तभी मां और बेटी ने विरोध किया। इस दौरान मां और बेटी से अभद्रता और हाथापाई की गई। प्रभारी ने किसी तरह मोबाइल छीनकर गजोधर से मारपीट का वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन यह सबकुछ दूसरे कैमरे में भी कैद हो रहा था और वह वीडियो वायरल हो गया। गजोधर के तीन पुत्र विनोद कुमार, संदीप कुमार और दिलीप कुमार हैं। दिलीप बंटवारे की जिद कर रहा था। तभी उसका पिता और भाइयों से विवाद हुआ। घटना के बाद चौकी प्रभारी ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed