{"_id":"63d6bea942a275425577ecee","slug":"other-fatehpur-news-knp741124877-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पूर्व छात्र का दावा शुआट्स में धर्मांतरण की 300 फोटो, दस्तावेजों का सबूत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पूर्व छात्र का दावा शुआट्स में धर्मांतरण की 300 फोटो, दस्तावेजों का सबूत मिला
विज्ञापन
शुआट्स स्थित यीशू दरबार में पाकिस्तानी नागरिक का झाड़फूंक करते वीसी आरबी लाल और अन्य। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स में धर्मांतरण और लोगों की बीमारी दूर करने के लिए झाड़फूक की ढेर सारी फोटोग्राफ और अन्य दस्तावेज मिलने का पूर्व छात्र ने दावा किया है। शुआट्स के पूर्व छात्र दिनेश कुमार शुक्ला इनके खिलाफ मुकदमे में स्वतंत्र गवाह हैं। इन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी नागरिक के साथ शुआट्स में विदेशी नागरिकों फोटो भी प्रसारित की हैं।
प्रयागराज लूकरगंज के रहने वाले पूर्व छात्र ने बताया कि शुआट्स में संचालित यीशू दरबार के धर्मांतरण और विदेशी लोगों के कनेक्शन संबंधी 300 फोटो और कुछ दस्तावेज मिले हैं। यह फोटो और दस्तावेज यूनिवर्सिटी के ही एक कर्मचारी की ओर से उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं। वह प्रयागराज जोन एडीजी भानू भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय, फतेहपुर एसपी राजेश कुमार सिंह को इन फोटो और साक्ष्यों को धर्मांतरण मुकदमे में शामिल करने के लिए देंगे। शुआट्स के वाइस चांसलर आरबी लाल का धर्मांतरण नेटवर्क अंतराष्ट्रीय स्तर पर है। उसका नेटवर्क पाकिस्तान तक फैला है। पूर्व छात्र ने उपलब्ध कराई फोटो यीशू दरबार में 2014 की होना बताया है। पूर्व छात्र ने बताया कि इस फोटो में पाकिस्तान लाहौर के बगबनपुर निवासी बैरीन मसीह है। वाइस चांसलर समेत अन्यल लोग बैरीन मसीह को झाड़फूक कर रहे हैं। दूसरे फोटो में बैरीन मसीह के साथ कई विदेशी नागरिकों की शुआट्स में मौजूदगी बताई है। ऐसे ही धर्मांतरण और झाड़फूक संबंधी 300 फोटोग्राफ मिले हैं। वाइस चांसलर का नेटवर्क में यीशू दरबार चर्च के इंगलैंड, अमेरिका, लंदन, कनाडा और देश में उड़ीसा, यूपी, एमपी, बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा तक फैला होने के दस्तावेज मिले हैं। तस्वीरों में वीसी के मुख्य सहयोगी भाई सुनील बिहारी लाल, विनोद बिहारी लाल, डेबिट फ़िलिप, डॉ हरबर्ट, प्रो. रॉबिन एल प्रसाद, जॉन बेसली, रमाकांत, रंजन जॉन, चांसलर जेटी ऑलिवर, वीसी की पत्नी सुधा बी लाल, मोहम्मद इम्तियाज और कई विदेशी नागरिक भी मौजूद दिख रहे हैं। पूरे प्रकरण की सारे दस्तावेजों की फाइल राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी सौपेंगे।
-----------------
ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज लाल परिवार की गिरफ्तारी पर अटकी पुलिस
- एसटीएफ ने कई जांच के साक्ष्य प्रयागराज पुलिस को मुकदमे के लिए सौंप चुकी
- प्रयागराज में भी वीसी समेत लाल परिवार के मुकदमों की लंबी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ताबड़तोड़ लाल परिवार पर मुकदमे होने के बाद भी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की रफ्तार जांच पर अटकी है। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड़, नेपाल, उड़ीसा तक मिल रही है। जांच में जुटी एसटीएफ और जिले की एसआईटी गिरफ्तारी के नाम पर बैकफुट पर खड़ी हैं।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में सामूहिक धर्मांतरण और धर्मांतरण के मामले में छह मुकदमे दर्ज हुए हैं। देवीगंज स्थित विटीरियन चर्च में यीशू दरबार के ही पादरी की तैनाती साफ हो चुकी है। धर्मपरिवर्तन के हाल में दर्ज किए गए मुकदमे आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य के तौर पर सामने आए हैं। एसटीफ लखनऊ ने भी वित्तीय अनियमितताओं, बैंक घोटाले, शुआट्स की जमीन हड़पने समेत आठ मामलों में अपनी मुहर लगा दी है। प्रयागराज में लाल परिवार में आर बी लाल पर 16 मुकदमे, डा. विनोद बी लाल पर 31 मुकदमे, प्रो वीसी डा. एस बी लाल पर नौ मुकदमे, शुआट्स कैंपस की मिनीस्ट्री डायरेक्टर वीसी की पत्नी सुधा लाल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ कोतवाली में धर्मांतरण संबंधी दर्ज छह मुकदमों पर इनके खिलाफ धर्मांतरण का आरोप है। एसआईटी सूत्रों के अनुसार आरोपी लोकेशन बदल रहे हैं। इसी वजह से सही पता नहीं लग पा रहा है। सटीक लोकेशन मिलते ही छापामारी को टीम रवाना होगी।
..........................
इनसेट
हाईकोर्ट में वीसी की अग्रिम जमानत पर 31 को सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाइस चांसलर आरबी लाल की अग्रिम जमानत और एफआईआर रद के मुकदमे पर सुनवाई है। यह एफआईआर सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने 20 जनवरी को सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। सर्वेंद्र ने यीशू दरबार के वीसी समेत दस लोगों को धर्मांतरण में नामजद किया है। इसके अलावा 50 अज्ञात हैं।