फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

Fatehpur News: हत्या में मुकदमा तरमीम, स्वॉट-सर्विलांस टीम जांच में जुटी

Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। अगवा किशोर के बोरे से बरामद शव के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अपहरण की दर्ज रिपोर्ट हत्या में तरमीम की है। मामले की जांच के लिए स्वाट टीम प्रथम और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे हासिमपुर भेदपुर निवासी अनिल कुमार राजपूत का पुत्र शिवम (12) एम कान्वेंट स्कूल हसवा खेलदार में छात्र था। वह चचेरे भाई विवेक के साथ आठ दिसंबर की शाम पड़ोसी गांव भदोइया गांव आई बारात में शामिल होने गया था। बारात से रात को घर नहीं लौटा था। उसकी रात को ही परिजनों ने खोजबीन चालू की थी, लेकिन उसका पता नहीं लगा था।
विज्ञापन

मां रेणुका सिंह राजपूत ने थाने में नौ दिसंबर को बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव किनारे तालाब में उतराए बोरे से शनिवार को शिवम का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को शिवम के अपहरण की दर्ज रिपोर्ट हत्या में तरमीम की है। स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी अनुरुद्घ द्विवेदी और
सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह यादव घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंचे। तालाब से शव निकालने वाले धर्मेंद्र और रामदयाल से पूछताछ की। पुलिस को रामपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की तलाश है। ग्रामीण दो दिन से धमकी मिलने की बात कहने की चर्चा कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह सामने नहीं आया।
परिवार से मिलने सपा के सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, जिला पंचायत सदस्य गिरीश लोधी, हसवा पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी और बीजेपी नेता रिंकू लोहारी पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थरियांव सीओ दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्या में मुकदमा तरमीम किया गया है। आरोपी की तलाश में गठित टीमें कर रही है।

शिवम की मां रेणुरका सिंह राजपूत आशा कार्यकर्ता है। वह बच्चों की पढ़ाई के मकसद से उसरैना स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में ही रहती थी। बेटे के लापता होने के बाद से गांव में है। मृतका का एक छोटा भाई पांच साल का शिवांश है। पुलिस ने मां से भी शिवम के बारे में पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed