फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जल स्तर बढ़ने की संभावना पर प्रशासन चौकन्ना

Mon, 08 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से जिले में गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने की आशंका से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने राजस्व कर्मियों की बैठक लेकर गंगा किनारे बसे गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी सतपाल आंतिल ने गंगा किनारे की चौकियों और थानों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के धौलीगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा का जल स्तर बढ़ने की आशंका है। प्रदेश शासन ने जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने रविवार को आपदा प्रबंधन टीम को बैठक ली।
विज्ञापन

कानूनगो और लेखपालों से प्रभावित होने वाले गांवों की सूची मांगी है। राजस्व अधिकारियों को नरौरा बांध से पानी आने के बाद गंगा के जल स्तर नजर रखने के आदेश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि कुछ दिनों तक खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी, खागा एसडीएम ने भी राजस्व कर्मियों को गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के लिए कहा है। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि गंगा के जलस्तर की माप के लिए एक कर्मचारी को लगा दिया गया है। वह सुबह, शाम जलस्तर की रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed