{"_id":"5f3ad3c28ebc3e3cb409fc3d","slug":"other-fatehpur-news-knp5773183138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरौली पहुंची स्वास्थ्य टीम, जहानाबाद में होता रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरौली पहुंची स्वास्थ्य टीम, जहानाबाद में होता रहा इंतजार
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद में दो और बहरौली में एक की बुखार से मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता में कमी दिखी। बहरौली में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगा, लेकिन जहानाबाद में दिन भर चिकित्सकों का लोग इंतजार करते रहे। बहरौली गांव की महिला की रविवार इलाज के दौरान कानपुर में मौत होने के बाद सोमवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम जहानाबाद नहीं पहुंची। यहां के दो किशोरो की रविवार कानपुर में इलाज के दौरान बुखार से मौत हो गई थी।
महीने भर के अंतराल में जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के अमौली ब्लाक के मंगलपुर टकौली व नोनारा गांव में फैले बीमारी से आठ मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे पहली मौत ठीक एक महीना पहले मंगलपुर टकौली गांव के रामराज की पत्नी माया देवी की 17 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हुई थी। इस मौत के बाद इस गांव में मौत का सिलसिला चल पड़ा था और 5 लोगों ने एक के बाद एक कर बुखार से दम तोड़ दिया था। इन मौतों के बीच एक किलोमीटर दूर बसे नोनारा गांव में बुखार मौत मौत की वजह बनने लगा था। इस गांव में भी एक-एक करके अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं। रविवार को देवमई ब्लॉक के जहानाबाद कस्बे के सुंदरपुर कछेउरा मोहल्ले के दो किशोरों की मौत बुखार से हो गई थी। नीतू कुशवाहा के बेटे अभिषेक (13) ने दोपहर तीन बजे बजे कानपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। कानपुर में ही इलाज के दौरान इसी मोहल्ले के रहने वाले कुबेर के नाती कृष्णा (12) की सांसें भी थम गईं थीं। इसी तरह खजुहा ब्लाक के बहरौली गांव के विनोद कुमार की पत्नी सरोज देवी की भी रविवार शाम करीब सात बजे कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। शि तरह से देखा जाए तो स्वास्थ विभाग के लाख प्रयास के बावजूद मौत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महज 6 घंटे के अंदर तीन मौत होने से जिले में अब तक हुई मौत का आंकड़ा 11 पहुंच गया है।
गंदगी फैलाने पर थामाया नोटिस
सोमवार को बहरौली गांव स्वास्थ्य की टीम पहुंची। गोपालगंज पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मरीजों को देखा गया। मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने एहतियातन 30 घरों में दवा का छिड़काव कराया। इसके अलावा गंदगी फैलाने पर 5 ग्रामीणों को नोटिस जारी की। 38 मरीजों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
जहानाबाद में भी नहीं पहुंची टीम
जहानाबाद के सुंदरपुर मोहल्ले में दो बच्चों की मौत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। सोमवार को मोहल्ले के बीमार लोग डॉक्टरों की टीम आने का इंतजार करते रहे। उधर घनश्यामपुर चिल्ली गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ओपीडी में करीब 100 लोग दिखाने आए। इनमें से 50 के खून का सैंपल लिया गया है।
इनसेट...
शिविर लगने के बाद भी नहीं थम रहा बुखार का कहर
स्वास्थ्य विभाग बुखार से मौत के बाद संबंधित गांव में शिविर तो लगा रहा है लेकिन मौत पर अंकुश नहीं लगा पा रहा। बहरौली गांव में इस मौत से पहले स्वास्थ विभाग ने दो दिन शिविर लगाया था। प्रशासन ने यहां पर जलभराव पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए ग्रामीणों को फटकार भी लगाई थी। इस तरह से एहतियात के बावजूद इस गांव में बुखार से महिला की मौत होने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं तो जहानाबाद की भी दो मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं।