{"_id":"5f3ad30b8ebc3eaae3320af3","slug":"other-fatehpur-news-knp57731611","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना दफ्तर का एक और कार्मिक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना दफ्तर का एक और कार्मिक संक्रमित
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना का संक्रमण, कोरोना के दफ्तर में भी दाखिल हो चुका है। सप्ताह भर के अंदर आईडीएसपी कार्यालय के प्रमुख समेत तीन कार्मिक संक्रमण की जद में आ चुके हैं। सोमवार को 28 नए मामले सामने आए। जिसमें आईडीएसपी कार्यालय का भी एक कर्मचारी शामिल है। नए मामले सामने आने से अब तक जिले में 897 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
जिला कोरोना सेल को सोमवार 15 16 व 17 अगस्त को भेजे गए सैंपल में 76 के नतीजे हासिल हुए। जिसमें विभाग का ही एक कर्मी संक्रमित हो गया। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल का भी एक कर्मी पॉजिटिव निकल आया । शहर के ही अस्थाई कारागार का एक व्यक्ति, मुगल रोड का एक व्यक्ति, खेलदार मोहल्ले की एक महिला, पुरानी चुंगी चौक का एक व्यक्ति, पुलिस लाइन का एक कार्मिक, गोपाल नगर का एक व्यक्ति और सिटी मैरिज हाल के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। शहर के अलावा कोड़ा जहानाबाद का एक व्यक्ति, दाढ़ी बुजुर्ग का एक व्यक्ति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद की एक महिला, हुसैनगंज के दुर्गा चौराहा की दो महिलाएं और तीन पुरुष, हुसैनगंज चौराहे का एक व्यक्ति, अमौली कस्बे की एक महिला और एक पुरुष, सराहन बुजुर्ग का एक व्यक्ति, पुरानी बाजार का एक पुरुष और एक महिला, खागा कस्बे के नीम टोला का एक व्यक्ति, खागा कस्बे के ही गढ़ी मोहल्ले का एक व्यक्ति, हर दो का एक व्यक्ति और बिंदकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा पुलिस चौकी के दो कार्मिक को कोरोना पार्टी पाया गया है। बताते चलें कि आईडीएसपी कार्यालय में इससे पहले जिला महामारी विज्ञानी समेत एक कार्मिक संक्रमित हो चुका है। उधर डीएम संजीव सिंह ने नए मामले सामने आने पर प्रभावित बस्तियों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अमल भी शुरू हो गया है।
............
कोरोना मीटर.....
अब तक भेजे गए सैंपल... 15224
मिल चुकी रिपोर्ट.. 13798
सोमवार मिली रिपोर्ट.. 76
सोमवार मिले पॉजिटिव.. 28
कुल कोरोना संक्रमित.. 897
एक्टिव केस.... 206
डिस्चार्ज केस.. 620