फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

लग्जरी लाइफ पाने को अपराध से जोड़ा नाता

Tue, 04 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
OTHER
खागा। लाखों की रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में सभी शिक्षित हैं। कोई बीएड है तो कोई टीईटी डिग्री धारक। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आलीशान जिंदगी जीने के लिए उन्होंने शार्ट-कट अपनाया। हालांकि यह रास्ता उन्हें हवेली की जगह जेल की सलाखों के पीछे ले गया। 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले चारों आरोपियों को सोमवार को खखरेरू पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खखरेरू थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने पुलिस टीम के साथ चारों आरोपियों को पनिहा बाबा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोहम्मद आमिर पुत्र असगर अली, मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद शमीम निवासीगण बरहटा गांव, मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी लतीफ रोड कस्बा खखरेरू व सूरज पटेल पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी गुरगौला के रूप में हुई है। इसमें अभियुक्त सूरज के पिता बाइक एजेंसी में काम करते हैं। इसी तरह से चांद के पिता एक गैराज में मैकेनिक हैं और अफजल के पिता कपड़े का कारोबार करते हैं जबकि आमिर के पिता बाहर रहते है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी अभियुक्त शिक्षित हैं। पूछताछ में सबने यही बात कही कि उनके पास पैसों की कमी थी और इसलिए उन्होंने यह हरकत की है। बता दें कि सूरज के पास एक चार पहिया गाड़ी है, जिससे यह सभी दिनभर घूमते हुए देखे जाते थे। अभियुक्त सूरज पटेल बीएड पास है और टीईटी पास कर चुका है। जबकि अन्य हाईस्कूल, इंटर तक शिक्षित हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
डॉक्टर व व्यापारी से मांगी थी रंगदारी
बता दे कि आरोपियों द्वारा रक्षपालपुर निवासी डॉक्टर विद्याकान्त सिंह व खखरेरू कस्बा निवासी रोहित केसरवानी से 28 जुलाई को फोन किया गया था। इसमें रोहित को कहा गया कि उसकी हत्या की सुपारी उन्हें मिली है। जबकि डॉक्टर विद्याकान्त से 20 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed