फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

रास्ते के विवाद की खुन्नस में पथराव चार घायल

Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
other
चौडगरा(फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दलाबलाखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर चल विवाद में शनिवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इससे पड़ोस की एक गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां से घायलों में दो लोगों को एक्सरे के लिए कौशांबी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दलाबलाखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश सिंह उर्फ बउवा सिंह और रिंकू सिंह के बीच रास्ते को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बउवा सिंह ने बताया कि भतीजी अंकिता, बेटी दिव्यांशी पड़ोसी के घर से रात को लौट रही थी। रास्ते में रिंकू पक्ष खड़ा था। किसी बात पर भतीजी से टोकाटाकी की और कहासुनी होने लगी। तभी रिंकू पक्ष ने पथराव किया। इसमें भतीजी का सिर फट गया। उसकी बेटी दिव्यांशी के हाथ के पंजे में फ्रैक्चर हो गया। एक पत्थर पड़ोस के अजय के घर में गिरा। इससे उसकी गर्भवती पत्नी सोनी घायल हो गई। दूसरे पक्ष से रिंकू सिंह भी घायल हुए। रिंकू ने बताया कि रामप्रकाश पक्ष ने छत से उन लोगों पर पथराव किया है। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से गर्भवती सोनी व दिव्यांशी को एक्सरे के लिए कौशांबी रेफर किया गया है। रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह , मिंटू सिंह, गुड्डू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष के रामप्रकाश की तहरीर पर सत्यनारायण, हिमांचल सिंह, शुभांशू, राजेश, प्रिंस, रिंकू, आकाश पर बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed