{"_id":"5f022c588ebc3e432027610c","slug":"other-fatehpur-news-knp569527578","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी का छात्र का लापता, हत्या की आशंका....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी का छात्र का लापता, हत्या की आशंका....
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। बहन के घर से दोस्त के साथ गांव लौट रहा बीएससी का छात्र शनिवार रात अचानक लापता हो गया। घरवालों ने छात्र की हत्या कर शव गायब करने का शक जताया है। पुलिस ने साथी समेत दो लोगों हिरासत में लिया है। परिजनों की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के जयरामपुर गुरगौला गांव निवासी स्वर्गीय रामराज सोनकर का बेटा नीलेश सोनकर (19) प्रयागराज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम नीलेश बाइक से अपने दोस्त गांव के मोहित पुत्र बुद्दा रैदास के साथ गुरुपूर्णिमा का सामान देने बहन शीतू के घर थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे मोहित, नीलेश के घर उसकी बाइक लेकर पहुंचा। उसके साथ खागा के नंदापुर गांव निवासी जुगराज का बेटा नीरज पासवान और नीरज का मौसेरा भाई रंजीत निवासी चमराई थाना मानिकपुर जिला प्रतापगढ़ थे।
साथ में नीलेश को न देखकर परिजनों ने पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मोहित समेत तीनों को थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में मोहित ने बताया कि खागा कोतवाली के नंदापुर गांव के पास बाइक फिसल गई थी। गिरने से नीलेश के कपड़े गंदे हुए थे तभी नीरज और रंजीत पहुंचे थे। नीलेश ने पेट्रोल खत्म होने की बात कही। बकौल मोहित वह लोग नीरज के घर गए। नीलेश ने गंदे कपड़े, जूते उतारकर नीरज की लोअर टीशर्ट, चप्पल पहनी। खाना खाया। मोहित नीरज के घर में रुका रहा। करीब रात साढ़े नौ बजे नीरज, रंजीत, नीलेश हरदों पंप में पेट्रोल डलवाने गए थे। वापसी में नीरज और रंजीत नंदापुर पहुंचे, लेकिन उनके साथ नीलेश नहीं था।
विज्ञापन
नीरज के मुताबिक नीलेश ने पंप के पास ही उसके मोबाइल से किसी से बातचीत की थी। कुछ देर बाद लाल रंग की बाइक से एक युवक पहुंचा। उसी बाइक में बैठकर नीलेश चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी बाइक लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने नीरज के घर से नीलेश के कपड़े और जूते बरामद किए। उसके बाद पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पहुंची। कैमरे में नीलेश और नीरज पुलिस को दिखे है। रंजीत गायब रहा है। नीलेश के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने नीरज और रंजीत पर अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच टिकी
- मोहित ने पुलिस को बताया कि वह नीलेश के साथ उसकी बहन के घर से करीब साढ़े तीन बजे निकले थे। पुलिस ने बहनोई से बात की तो पता लगा कि शाम साढ़े पांच बजे करीब निकले थे।
- हरदो पेट्रोल पंप के वीडियो फुटेज में रात साढ़े नौ बजे ही पेट्रोल भरवाने पहुंचने की बात सामने आई है। शाम की फुटेज नहीं मिली। यह लोग इन तीन घंटे में कहां रहे, रात को पेट्रोल डलवाने के करीब तीन घंटे बाद गांव पहुंचे, जबकि एक से डेढ़ घंटे में ही गुरगौला गांव की दूरी तय की जा सकती है।
- पुलिस को नीरज ने बताया कि नीलेश ने उसके मोबाइल से फोन कर किसी को बुलाया था, जबकि पुलिस को उसके मोबाइल की जांच में कोई फोन में नंबर डायल नहीं मिला। पुलिस नंबर का सीडीआर खंगाल रही है। नीलेश का मोबाइल उसके घर में ही मिला है। उसका मोबाइल भी टूटा हुआ है। नीरज और रंजीत के मोबाइल का सीडीआर पुलिस निकाल रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- दरियामऊ मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण महिलाएं
पुलिस की हीलाहवाली से नाराज लोगों ने लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। खखेरू थाने के जयरामपुर गुरगौला गांव में शनिवार रात साढ़े 12 बजे नीलेश के घर न पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को खबर दी। खखरेरू पुलिस ने नीलेश के खागा कोतवाली से गायब होने की बात कही। थानाध्यक्ष एनके नागर ने परिजनों को खागा जाने की खखरेरू ने सलाह दी। इसी बात पर परिजन और ग्रामीण ने दरियामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद ही लोगों के समझाने बुझाने पर यातायात बहाल हुआ। मामले में पुलिस की हीलाहवाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। मामला दो थानों के बीच मे अटक गया था। बाद में एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर खागा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।