फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

बिजली गिरने में तीन झुलसे दो महिलाओं की मौत

Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
OTHER
अमौली/खखरेरू। बारिश में बिजली गिरने से चांदपुर और खखरेरू थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बालिका झुलसी है। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेढ़ा निवासी राजेश की पत्नी सुदामा (45) और नरेंद्र की बेटी अंशिका मंगलवार दोपहर खेत में बकरी चरा रही थी। बारिश के दौरान दोनों बबूल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। पेड़ पर बिजली गिरने में दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से अमौली सीएचसी लेकर गए। सीएचसी में डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल को रेफर किया। परिजन करीब में होने के कारण
विज्ञापन

हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सुदामा देवी की मौत हो गई। सुदामा की सात बेटियां रूबी, रोशनी, स्वाती, कोमल, शिवानी, छाया, पार्वती है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मां की मौत से बेटियों का हाल बेहाल हो गया। राजेश मजदूरी करते हैं। झुलसी अंशिका भर्ती है। उधर, खखरेरू थाने के अंजना कबीर निवासी शिवभजन की पत्नी बेल्ला देवी (60) सोमवार शाम खेत में थी। बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश
फतेहपुर। मकान मालिक पर महिला ने देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह किराए पर रहती थी। उसे दो माह पहले एक व्यक्ति ने अपने घर में कमरा दिया। मकान मालिक सात जून की रात उसके कमरे में एक युवक को लेकर पहुंचा। उसके साथ रात में रुकने को कहा। विरोध करने पर मकान मालिक ने मारपीट की और घरेलू सामान तोड़फोड़ डाला। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed