फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

प्रेमिका की शादी होने पर प्रवासी प्रेमी ने दी जान

Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचने में असफल होते देखकर प्रवासी युवक ने प्रेमिका के गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से प्रेम पत्र मिला है। घटनास्थल पर डाई का खाली पैकेट और पानी की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही कि उसने जहर खाकर फांसी लगा ली। उधर, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी रामराज का बेटा धीरेंद्र प्रजापति (26) पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। लाकडाउन में गांव लौट आया था। वह शनिवार को घर से मौसा के गांव शहर कोतवाली के उधन्नापुर के पास बस्तापुर गांव गया था। उसका रविवार भोर पहर शव उधन्नापुर के जंगल में आम के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव व एसआई विपिन सिंह यादव पहुंचे। कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस ने मोबाइल फोन व प्रेम पत्र बरामद किया। आधे पेज का प्रेम पत्र मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक का मौसा के गांव की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग था। युवती की 24 मई को शादी हुई थी। पुलिस का अंदेशा है कि युवक प्रेमिका से मिलने आया होगा। उसने मोबाइल से घरवालों व कुछ अन्य लोगों से बातचीत की। पोस्टमार्टम में पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे में लटकाया है। शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रेम प्रसंग में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटना की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed