फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पांच सौ रुपये के लिए प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 27 May 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
बिंदकी (फतेहपुर)। महज पांच सौ रुपयों के लिए युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी युवक महिला के पति के लापता हो जाने के बाद से साथ साथ लगा था। घटना के वक्त दोनों एक ही कोठरी में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अंबिका की पत्नी ननकी (35) अकेली रहती थी। उसके दोे बच्चे मायके में रहते हैं। करीब पांच साल पहले महिला का पति लापता हो गया था। तभी से गांव का छत्रपाल महिला के साथ रहने लगा था। महिला ने सोमवार सुबह छत्रपाल को नौ सौ रुपये देकर अपनी बहन की बेटी शारदा और दामाद को लेकर आने के लिए भेजा था। शाम को बेटी-दामाद के साथ छत्रपाल पहुंचा। बेटी-दामाद बच्चे के साथ रात को
विज्ञापन

छप्पर के नीचे सोए थे। महिला और छत्रपाल अपनी कोठरी में चले गए थे। पुलिस को शारदा ने बताया कि मौसी (ननकी) छत्रपाल से पांच सौ रुपये लौटने के लिए कह रही थी। दोनों में कहासुनी भी हुई थी। भोर चार बजे छत्रपाल बाहर निकाला। उसने ननकी की मौत होने के बारे में जानकारी दी। शारदा की सूचना पर सीओ योगेंद्र मलिक, कोतवाल नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। शारदा की तहरीर पर पुलिस ने छत्रपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि महिला का गला कसा हुआ था और वह जमीन पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। चर्चा रही कि महिला के पति और ससुरालीजन प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे। महिला का शादी से पहले से प्रेम प्रसंग रहा है। महिला की साजिश से ही उसका पति गायब हुआ था। अब लोगों को यह भी शक गहरा रहा है कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं करा दी गई।

फतेहपुर। ननकी और उसके प्रेमी के बीच करीब डेढ़ दशक से रिश्ते थे। पुलिस पूछताछ में छत्रपाल ने बताया कि ननकी ने उसे नौ सौ रुपये दिए थे। 400 खर्च हो चुके थे। ननकी ने 500 का हिसाब मांगा था। इसी बात पर रात को विवाद हुआ था। ननकी ने आरोप लगाया था की वह (छत्रपाल) रुपये अपनी पत्नी को दे आया है। छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी काफी संपत्ति और छोटा हाथी (टेंपो) तक बेचकर ननकी के भरण पोषण में लगा दिया था। उससे रुपये व्यक्तिगत काम में खर्चा हुए थे। इसके बावजूद ननकी ने उस पर 500 रुपये के लिए दबाव बना रही थी। कोठे के बाहर तक आवाज न जाए इसके लिए टीवी को तेज आवाज में चला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed