फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पारा पहुंचा 43 डिग्री, जनजीवन बेहाल

Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले में मौसम का पारा रविवार को एक डिग्री बढ़कर 43 पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 28 पर दो दिन से थमा है। ऐसे में घर के बाहर सूरज की तपिश व लू चल रही है। घर में लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे। पंखा व कूलर भी गर्म हवा दे रहा है। पिछले दो दिन से आग बरसती धूप है लेेकिन फिर भी बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। उधर, तालाबों में पानी कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के पीने के पानी की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज अधिक गर्म हो गया है। पारा 43 डिग्री पहुंचने के कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलना खतरे से खाली नहीं है। पर, लॉकडाउन में दुकानें खुलने का यही समय होने की वजह से लोगों को मजबूरी में खरीदारी के लिए निकलना पड़ रहा है। ईद के चलते भी बाजारों में रविवार को रौनक दिखी। कई वह भी दुकानें खुलीं जिन्हें प्रशासन ने रविवार को खोलने के लिए अनुमति नहीं दी थी। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से रात में भी तपन कम नहीं हो रही है। उमस भरी गर्मी के चलते घरों में और बाहर दोनों जगह पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला चालू हो गया है। चौबीस घंटे में तीन से चार घंटे बिजली कटौती होना तय हैं। यह बात दीगर है कि कटौती का समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर से शहर में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला चालू हो गया है। शहर के राधानगर, मुराइनमोहल्ला, आबूनगर, शांति नगर, हरिहरगंज बिजली उपकेंद्रों से संचालित सभी फीडरों अघोषित कटौती होना तय है। शनिवार की रात आबूनगर नगर उपकेंद शाम सात से आठ बजे तक, रात 10 से 11.30 बजे तक, रविवार की सुबह सात बजे से 7.30 बजे तक और 9.35 से 10.05 बजे तक आपूर्ति बंद थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडा। अवर अभियंता अभिनव मौर्य का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने मशीनेे ब्रेकडाउन हो जाती हैं। ऐसे मशीन ठंडी होने पर आपूर्ति चालू हो पाती है। तार टूटने पर फीडर को शटडाउन देना पड़ता है। तार जोड़ने के बाद आपूर्ति चालू हो पाती है। ऊपर से किसी तरह की कटौती लागू नहीं है।
=============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed