{"_id":"5ec187998ebc3e902828a6c9","slug":"other-fatehpur-news-knp5606705165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अहमदपुर कुसुंभा से सामने आया एक कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अहमदपुर कुसुंभा से सामने आया एक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। रविवार को खागा तहसील के अहमदपुर कुसुंभा गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम संजीव सिंह ने गांव को कंटेंनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। युवक चार मई को मुंबई से लौटा था। रविवार रात संक्रमित को प्रयागराज कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या दस हो गई।
तेईस साल का यह युवक अपने दो सालों के साथ मुंबई से लौटा था। दोनों सालों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवक ने जांच कराई । युवक कई सालों से मुंबई में काम करता था। इसकी ससुराल चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के बर्दारे गांव में है। यह चार मई को सबसे पहले अपनी ससुराल पहुंचा। वहां से एक साले के साथ बाइक से
अपने गांव लौटा था। दूसरा साला दूसरे साधन से आया था। धाता प्रतिनिधि ने बताया कि मुताबिक यह युवक एक दिन ससुराल में रुकने के बाद बाइक से अपने गांव आया और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। सात मई को दोनों सालों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यह युवक आठ मई को धाता पीएचसी पहुंचा। यहां पर तापमान ज्यादा होने पर इसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि युवक का सैंपल नौ मई को भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अहमदपुर कुसुंभा गांव के आवाजाही के रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर गांव को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि युवक को कोविड अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संक्रमित युवक ने अल्लीपुर बहेरा में बनवाई थी दाढ़ी
प्रेमनगर। निहालपुर सानी गांव में निकले कोरोना संक्रमित युवक ने अल्लीपुर बहेरा में एक नाई के यहां दाढ़ी बनवाई थी। उसके बाद कई लोगों ने वहां दाढ़ी बनवाई। रविवार को थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि एक सैलून का नाम पता चला है। दो सगे भाई इसे संचालित करते हैं। इनके यहां चोरी छिपे दाढ़ी बनवाई गई थी। दोनो को एंबुलेंस से सैंपलिंग के लिए भेज दिया गया। संवाद
इनसेट-
कबरे गांव में तीसरा संक्रमित मिलने से फैली दहशत
खखरेरू (खागा)। धाता ब्लॉक के कबरे गांव में कोराना पॉजिटिव का तीसरा मामला मिलने से गांव का हर शख्स दहशत में आ गया है। रविवार के अंक में अमर उजाला ने जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने का खुलासा कर दिया था। डीएम संजीव सिंह ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक कबरे गांव का है। यह दस मई को मुंबई से आया था और क्वारंटीन में रह रहा था। अब तक इस गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। पूरे गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है। इधर, तीसरा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे फतेहपुर भेजा गया था। बता दें कि इससे पहले यहां के रहने वाले एक युवक, उसके चाचा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस गांव को पुलिस ने सील कर रखा है। बताया गया कि यह शख्स गांव के विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में था। इसे प्रयागराज कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।