{"_id":"5eb1b2c78ebc3e908b260477","slug":"other-fatehpur-news-knp5586743198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। मवेशी चराने घरों से निकले दो बच्चे गंगा में नहाते समय गहराई में जाकर डूब गए। करीब चार घंटे बाद शव उतराने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण तैराकों ने दोनों शव बाहर निकाले। डॉक्टर ने सीएचसी में मृत घोषित कर दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी दिवंगत राम दिनेश निषाद की बेटी पप्पी (9) और पड़ोसी सर्वेश निषाद का बेटा पुष्पेंद्र (10) सुबह लगभग दस बजे मवेशी लेकर घर से निकले थे। दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के सिहार गंगा घाट के पास किसानों ने शवों को उतराते देखा। घाट के किनारे बच्चों के कपड़े पड़े थे। परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात
कही, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। पप्पी की मौत से बाबा राजाराम और मां विद्या देवी बेहाल है। वह भाई बहन में दूसरे नंबर की थी। भाई बहन में पुष्पेंद्र तीसरे नंबर का था। घटना से मां मंजू देवी और पिता सर्वेश बदहवास हो गए। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।