फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अमित के घर में हुई थी खलासी की मौत

Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के अरविंद पाल उर्फ लल्ले (24) की हत्या के मामले में नामजद युवकों का कबूलनामा सामने न आने से पुलिस उलझी है। नामजद आरोपी नशे के लती हैं। पुलिस की पूछताछ में अभी तक केवल यह पता चला है कि अरविंद की मौत अमित के घर में हुई थी। इसके 24 घंटे बाद शव कुएं में फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की स्थिति साफ हुई लेकिन शरीर में किस चोट से मौत हुई है इसकी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

शिवपुर गांव के अरविंद पाल महाराष्ट्र में ट्रक खलासी था। लॉकडाउन पर गांव आ गया था। वह 23 अप्रैल को घर से निकला था। जिसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया है। असनी चौकी इंचार्ज को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने शिवपुर गांव सचिन उर्फ चोटई, अमित यादव सगे भाई और जुगुल का पुरवा के कल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही समय आरोपियों की धरपकड़ करती तो शायद अरविंद की जान बच सकती थी। मामले में पुलिस ने तीनों को उठाया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। तीनों पुलिस को भटकाते रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के करीबियों को पकड़ा है। लंबी पूछताछ के बाद अमित ने पुलिस को बताया है कि अरविंद पाल 23 की रात उसके घर में सोया था। उसने रात को काफी नशा किया था। वह सुबह नहीं उठा। वह लोग काम से खेत चले गए थे। बाद में लौटकर आए तो मृत अवस्था में पड़ा था। उसके बाद रात को कुएं में फेंक आए थे। आरोपी के कबूलनामे में हत्या कैसे हुई यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस अमित के पिता की तलाश में है। वह भी घर से गायब हैं। उसके पास भी घटना का राजफाश हो सकता है। पुलिस ने अमित के पिता की तलाश चालू की है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed