फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जंगल में भेड़िया को ग्रामीणों घेरकर मार डाला

Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
बकेवर (फतेहपुर)। कोसा गांव में ग्रामीणों ने जंगली जानवर भेड़िया को गुरुवार दोपहर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। मौत के बाद भेड़िया के दो पैरों को पकड़ कर घसीट कर ले जाने का वीडियो बनाया गया। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। भेड़िया को घसीटते समय पीछे भीड़ भी दौड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले का कोसा गांव कानपुर सीमा से सटा अंतिम गांव है। दूसरी ओर कानपुर नर्वल थाने का हृदयखेड़ा गांव है। भेड़िया हृदयखेड़ा गांव में खेत से पकड़ा गया। भेड़िया कोसा गांव में जंगल में रिंद नदी किनारे जंगल में शाम को टहलते और पानी पीते देखा गया। कुछ किशोर और युवा भेड़िया को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। भेड़िया भागकर हृदयखेड़ा गांव में खेत पर बनाई सुरंग में घुस गया। करीब पांच फिट की सुरंग खोदकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

पीटकर मार डाला गया। दो पैर पकड़ कर घसीटते नदी पार कोसा गांव के जंगल ले आए। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। कानपुर और जिले पुलिस का बैरियर लगा हुआ है। देवमई चौकी के सिपाही ड्यूटी पर मौजूद थे। चर्चा है कि पुलिस ने घटना का वीडियो बनाया लेकिन भीड़ की इस क्रूरता को नहीं रोका। भीड़ जंगली जानवर को घसीटते समय लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। भेड़िया कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर रेंजर शिवराम सिंह यादव, फारेस्ट एसआई श्रवण कुमार शुक्ला की टीम शाम को पहुंची। भेड़िया के शव की तलाश की जाती रही। थानेदार एके गौतम ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। जिसके बाद वन विभाग टीम आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिवमंगल का पुरवा निवासी रामविशाल गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी अन्ना सांड़ ने हमला कर पेट फाड़ दिया। गंभीर हालत में किसान को पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद

ट्रैक्टर व फार्च्यूनर में भिड़ंत, हादसा बचा
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र चंदीपुर के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर और फार्च्यूनर कार में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे हैं। कार की टंकी फट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन से कार व ट्रैक्टर को हटाया जा सका। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि कार सवार कानपुर के थे। वह सभीो लोग सुरक्षित हैं। दूसरे वाहन से घर चले गए।
संवाद
===================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed