फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

क्रय केंद्र में नहीं हैं बोरियां, गेहूं की तौल बंद

Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। पीसीएफ के क्रय केंद्रों में दो दिन से बारदाना नहीं हैं। इससे करीब पांच हजार क्विंटल की गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। जिन किसानों का गेहूं क्रय केंद्र में पड़ा है, वह उपज की रखवाली को दिनभर क्रय केंद्र में बैठे रहते हैं। बोरियां आने का इंतजार करते हैं। बारदाना के लिए केंद्र प्रभारी जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ ने गेहूं खरीद करने के लिए 21 क्रय केंद्र बनाए हैं। 23 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन अभी तक 13 हजार क्विंटल गेहूं की फीडिंग हुई है। दो दिन से क्रय केंद्रों में बोरियां न होने की वजह से खरीद बंद हो गई है। हालांकि गुरुवार की दोपहर को जिला मुख्यालय में प्रयागराज से 60 गांठ बोरियां आ गई हैं, लेकिन क्रय केंद्रों में अभी तक गेहूूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिन किसानों के गेहूं की तौल करानी थी। उन्होंने ट्रैक्टर से लाद कर क्रय केंद्र में गेहूं डाल दिया है। तौल बंद होने से गेहूं की रखवाली करने का काम बढ़ गया है। दिनभर क्रय केंद्र में रहकर अपने गेहूं की रखवाली करते हैं। देर शाम को घर जाते हैं और सुबह फिर क्रय केंद्र में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

बहुआ सहकारी समिति में दो दिन से गेहूं की खरीद बंद है। मेवली के किसान विजय बहादुर गेहूं की रखवाली करने के लिए समिति में सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं। किसान विजय बहादुर सिंह ने बताया कि किराए पर ट्रैक्टर में गेहूं को लाद कर समिति में लाए हैं। यहां पर बोरी न होने की वजह से तौल नहीं हो पा रही है। बोरी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसान ने बताया कि समिति के सचिव ज्ञान सिंह बोरी लेने के लिए जिला मुख्यालय गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसवा ब्लाक के सातों जोगा की सहकारी समिति में सरकारी गेहूं की खरीद हो रही है। यहां के क्रय केंद्र में बोरी न होने की वजह से किसान अपने गेहूं को नहीं बेच पा रहे हैं। मोगरीबाग के किसान बच्छराज सिंह, अईमात के किसान अमित कुमार और मोंगरीबाग के किसान भीमसिंह का समिति में गेहूूं पड़ा हुआ है। यह किसान बोरी आने का इंतजार कर रहे हैं।
हरिहरगंज सहकारी समिति में अब तक 39 किसानों से 1777.30 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। दो दिन से बोरी न होने की वजह से यहां खरीद बंद है। हांलाकि क्रय केंद्र में बोरियां दोपहर के बाद आ गई हैं, लेकिन गुरुवार को गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है।
सहकारी समिति हरिहरगंज, मेवली, देवरी लक्ष्मणपुर, सीतापुर, बिलंदा, बिसौली, ढकौली में तीन-तीन गांठ बोरियां भेजी गई हैं।
पीसीएफ प्रबंधक कृष्णदेव सिंह ने बताया कि 60 गांठ बोरियां आई हैं। क्रय केंद्रों में भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। सुबह तक सभी समितियों में बोरियां भेज दी जाएंगी।

बिंदकी। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने मंडी के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं बेचने वाले किसानों की सूची मांगी तो रजिस्टर नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताई और रजिस्टर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नवीन मंडी स्थल में हाटशाखा का क्रय केंद्र है। एसडीएम ने गेहूं बेचने वाले किसानों से समस्याएं जानी और अब तक हुई खरीद का जायजा लिया। इस पर केंद्र प्रभारी ने 350 क्विंटल गेहूं खरीद होने की बात कही। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और खरीद में तेजी लाने को कहा। क्रय केंद्र में गेहूं की गुणवत्ता देखने के लिए मशीन न होने पर डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव को फटकार लगाई। एसडीएम ने कहा कि जो किसान गेहूं बेचते हैं। उनका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए। साथ ही कितना गेहूं बिक्री किए हैं। उसकी मात्रा लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed