फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

चिलचिलाती धूप में मवेशियों को खिलाया जाता है चारा

Fri, 17 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण मवेशियों में न फैले, इसके लिए थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप ने मवेशियों को ताजा चारा और साफ पानी पिलाने की अपील की है। साथ ही साफ-सुथरे स्थान पर बांधने और खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू टीके लगवाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप का कहना है कि मवेशियों को चारा, पानी के समय मास्क लगाए रखें। चरही व हौद को नियमित रूप से साफ करें और चूना से पुताई करा दें। गर्मी के मौसम में पशुओं को ताजा पानी पिलाएं। मवेशियों से दूध निकालने वाला व्यक्ति स्वस्थ्य होना चाहिए। मास्क व गमछा से मुंह को ढंक कर दुहाई करें। हाथ,
विज्ञापन

पैर के नाखून काट कर रखें और साफ कपड़े पहनें। गाय, भैंस, भेड़ बकरियों को खुरपका, मुंहपका और गलाघोंटू बीमारी का टीका लगवा लें। बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मवेशियों को गर्मी व लू से बचाव का उपाय करें। हरा चारा नेपियर, सुडान की 10 से 12 दिन में सिंचाई जरूर करें। समय पर सिंचाई न करने से सूखा चारा जहरीला हो जाता है। ऐसे में सिंचाई का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed