{"_id":"5e8f5d168ebc3e72c22b2210","slug":"other-fatehpur-news-knp5544833164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चीखते-भागते आया दुकानदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से चीखते-भागते आया दुकानदार, मौत
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा (चकबरारी) गांव में बुधवार की देर रात बदहवाश हालात में घर पहुंचे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाएं पैर की चार अंगुलियों में नाखून के पास चोट के निशान हैं। बेटे ने खुन्नस में अज्ञात लोगों पर करंट लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। युवक चाय की गुमटी लगाता था। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी बिंदा का बेटा गंगा प्रसाद उर्फ राजू (42) कस्बे के उच्च प्राथमिक स्कूल के सामने चाय, ब्रेड पकौड़ा की गुमटी लगाता था। रात को अक्सर वह दुकान के बाहर ही सो जाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात लगभग दो बजे राजू हांफते हुए घर पहुंचा। परिजन उसे गांव के एक डाक्टर के यहां लेकर पहुंचे। हालत नाजुक बताने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे
अंशू ने बताया कि पिता जान बचाने की गुहार लगा रहे थे, उनकी हालत बिगड़ी थी। बाएं पैर के अंगुठे और उंगलियों में करंट लगाने जैसा निशान था। बेटे ने पिता की करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे का कहना कि दस दिन पहले गुमटी रखने वाली जगह को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में हत्या की गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। परिवार की ओर से अभी कोई आरोप की तहरीर नहीं दी गई है। परिवार ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने को लिखकर दिया है।