{"_id":"5e8a0b188ebc3e6fa874a382","slug":"other-fatehpur-news-knp5538840154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नब्बे हजार से अधिक लोगों को तीन माह का पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नब्बे हजार से अधिक लोगों को तीन माह का पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लॉकडाउन में 90 हजार से अधिक लोगों को एक साथ तीन माह की पेंशन मिलेगी। निशक्त, विधवा और वृद्ध यह तीन श्रेणी रहेगी। दिव्यांग कल्याण, समाज कल्याण ने इसका होमवर्क पूरा कर लिया है। सोमवार से धनराशि खातों में पहुंचने लगेगी।
सभी विभाग को मिलाकर कुल 96,118 को तीन माह की पेंशन दी जानी है। समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के खाते में एक-एक हजार रुपये बतौर पेंशन भेजे जा रहे हैं। यह पेंशन त्रैमासिक दी जाती थी, लॉकडाउन में गुजर-बसर में दिक्कत न हो इसके लिए एक साथ तीन महीने का दिया जा रहा है। तीनों श्रेणियों के लाभार्थियों को कुल 9 करोड़ 61 लाख 18 हजार रुपयों की पेंशन मिलेगी। धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है।
इनसेट
आंकड़े एक नजर में :-
--------------------------------------------------------
पेंशन योजना - लाभार्थी - धनराशि
--------------------------------------------------
वृद्धावस्था पेंशन - 49,116 - 4,91,16000
विधवा पेंशन - 32,169 - 3,21,69000
दिव्यांग पेंशन - 14,833 - 1,48,33000
--------------------------------------------------
कुल योग - 96,118 - 9,61,18000
----------------------------------------------------