{"_id":"5e7ccbec8ebc3e7738597fd4","slug":"other-fatehpur-news-knp55245831","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे युवक के मामले में दो सेल्समैन पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबे युवक के मामले में दो सेल्समैन पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। जाफरगंज थानाक्षेत्र के बारा और बांदा जिले के जसपुरा यमुना घाट के बीच बुधवार दोपहर डूबे किसान की हत्या कर शव गायब कर देने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल बांदा जिले की सीमा में होना मान रही है। पुलिस टीमें स्टीमर, गोताखोरों के साथ जाल डालकर युवक की खोजबीन में जुटी रही। कोई सुराग नहीं लगा है।
थाना क्षेत्र के बरवा निवासी राजबहादुर का बेटा कृष्णेंद्र चौहान(26) दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था। उसकी दोपहर को यमुना में संदिग्ध हालत में डूबने से मौत हो गई थी। एसपी के आदेश पर जाफरगंज पुलिस ने उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाने के पलिया निवासी अनिल कुमार के बेटे मानवेंद्र यादव उर्फ मोनू (मऊदेव ठेका का सेल्समैन) और कन्नौज जिले के कोतवाली के नगली का पुरवा निवासी विमलेश उर्फ संजू (सेल्समैन फिरोजपुर शराब ठेका) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर कृष्णेंद्र के भाई अरविंद की ओर से दी गई है।
अरविंद का आरोप कि उसके भाई की दोनों आरोपियों ने यमुना में डूबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को गायब कर दिया है। बता दें इन तीनों के अलावा रोटी चौराहे के ठेके के सेल्समैन शुभम, खूंटाझाल निवासी मोहित और मऊदेव में कैंटीन चलाने वाले प्रमोद परिहार के साथ निकला था। करीब दो बजे प्रमोद व मोहित, कृष्णेंद्र के घर उसकी चप्पल, मोबाइल, कपड़े लेकर पहुंचे थे। तभी परिजनों को कृष्णेंद्र के यमुना में डूबने का पता लगा था। कृष्णेंद्र की बहन गुड़िया पुलिस कांस्टेबल है। परिवार को बांदा के जसपुरा थाने की पुलिस सीमा विवाद केे लेकर टरका दी थी। डीआईजी ने एसपी को एफआईआर के आदेश दिए थे। जाफरगंज थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की खोजबीन शाम तक की गई कोई पता नहीं लगा है। रिपोर्ट दर्ज की गई है जांच जसपुरा पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी।