{"_id":"5e7792928ebc3e75e205f4ce","slug":"other-fatehpur-news-knp5518894139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान मोबाइल से हल करा सकेंगे अपनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान मोबाइल से हल करा सकेंगे अपनी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कृषि विभाग के कार्यालयों में भीड़ कम करने के लिए तहसील स्तर पर मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की समस्या का समाधान होगा। किसानों को अब कृषि विभाग के अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने वाले किसान बाईपास के कृषि भवन में अपनी समस्या को हल कराने के लिए रोज आते हैं। किसानों की इस भीड़ को कम करने के लिए कृषि विभाग ने तहसील स्तर पर समाधान के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। किसान इनमें बात कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। समाधान मोबाइल नंबर से आधार व बैंक खाता नंबर गलत होने की समस्या हल की जाएगी। सदर तहसील के किसानों के लिए 9569508655 मोबाइल नंबर, बिंदकी के किसानों के लिए 9569533613 और खागा तहसील के किसानों के लिए 7497960054 मोबाइल नंबर है। साथ ही अपने मोबाइल नंबर से इन नंबरों में व्हाट्सऐप पर आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो भेजी जा सकेगी।
उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि कार्यालय में किसान सम्मान निधि योजना में आधार, बैंक पासबुक में नाम सही कराने के लिए बहुत से किसान कार्यालय आते हैं। इस भीड़ को कम करने के लिए तहसील स्तर पर मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें किसानों को अपने आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो खींच कर भेजना होगा। गलत नाम सही कर दिया जाएगा। किसानों को फतेहपुर कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।