फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

कमरे में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

Sun, 15 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
थरियांव (फतेहपुर)। रमवां गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगा लेने की बात कही है। मायके पक्ष के रिश्तेदारों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार और थानेदार मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की। पुलिस को मायके पक्ष के आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र कस्बा निवासी मनोज सिंह की बेटी अंशू (23) की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी रामचंद्र के बेटे जितेंद्र सिंह उर्फ संचू सिंह से दो साल पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से परिवार के सदस्यों और अंशू के बीच कुछ घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव था। उसका सुबह किसी बात पर घर के लोगों से विवाद हुआ। उसके बाद कमरे में चली गई थी। परिवार के लोग दोपहर को घर के बाहर बैठे थे। किसी काम से संचू कमरे में पहुंचा, तभी पत्नी को साड़ी के फंदे से धन्नी पर लटका देखा। उसने हंसिया से फंदे को काटकर पत्नी को नीचे उतारा। परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन उसे लेकर वापस घर लौट आए। सूचना पर पुलिस पहुंची। अंशू के मायके पक्ष के रिश्तेदार भी पहुंचे। रिश्तेदारों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मौके पर नायब तहसीलदार डा. संतराज और थानेदार विनोद कुमार पहुंचे। नायब तहसीलदार ने पंचनामे की कार्रवाई की। थानेदार ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दी गई है। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

टेंपो चालक ने फांसी लगाई
खागा। टेंपो चलाकर परिवार पालने वाले युवक ने शुक्रवार रात फांमसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा कोतवाली के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी अशोक साहू (35) घर में पत्नी व एक साल के बच्चे के साथ रहता था। वह टेंपो चालक था। उसका पत्नी से शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। वह कमरा बंद कर सोने चला गया था। पंखे से सुबह कपड़े के फंदे से शव लटकता देखा गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराबी था। इसी बात पर परिजनों से विवाद होता रहता था। मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इसी वजह से आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed