{"_id":"5e63ef568ebc3ef4087c4bbe","slug":"other-fatehpur-news-knp5492430189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर ट्रेलर चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज पर ट्रेलर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन
थरियांव। हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रेलर चालक ने चौकी इंचार्ज पर ट्रेलर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने चालक को पकड़ा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के हसवा मोड़ के पास डिवाइडर से दंपति टकरा गए थे। चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार मौके पर पहुंचे थे। प्रयागराज की ओर से ट्रेलर तेज रफ्तार में हाईवे पर लहराते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। चालक ने दरोगा और सिपाहियों पर गालीगलौज करते वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने डिवाइडर पर चढ़कर जान बचाई और किसी तरह से ट्रेलर रोका। ट्रेलर से खलासी परशुराम पुत्र रतन लाल (निवासी सवारियां थाना लम्बाहरि सिंह जिला टोंक प्रांत राजस्थान) को वाहन पकड़ा। चौकी इंचार्ज की ओर से से चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
गैस एजेंसी में पत्रकार से अभद्रता
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी धीरेंद्र सिंह चैनल के पत्रकार है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पुलिस लाइन क्षेत्र की एक गैस एजेंसी के ग्राहक हैं। शाम को चार बजे एजेंसी गए थे। गैस सिलिंडर मांगने पर वहां मौजूद एक सिपाही ने बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर कालर पकड़ ली। मारपीट की और गले से चेन, घड़ी लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
महिला की चेन लूटकर भागे पल्सर सवार
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर रोड पर शनिवार शाम महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने पीछा किया। आरोपी तेज रफ्तार में भाग निकले।
महर्षि विद्या मंदिर रोड निवासी अनुपम गुप्ता की पत्नी अंजू अपने बेटे उत्कर्ष को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। ईरिक्शा चालक को रुपये देने लगी। तभी काली पल्सर सवार लुटेरे पीछे से पहुंचे। महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। महिला की चीख सुनकर पास में काम करने वाले मजदूरों ने पीछा किया। बाइक सवार पकड़ में नहीं आए। जेल चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की है।
संवाद