{"_id":"5e61533f8ebc3eeb6f06b82f","slug":"other-fatehpur-news-knp5488292172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 10 किलो बर्फी, 150 किलो कचरी कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 10 किलो बर्फी, 150 किलो कचरी कराई नष्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। होली में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से छह सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। लाला बाजार में मिठाई की दुकान में दस किलो दूध की बर्फी नष्ट कराई और 200 किलो कचरी जब्त की। बकेवर में 150 किलो कचरी नष्ट कराई और होटल डिप्लोमेट में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में शहर के लाला बाजार से पांच दुकानों से जांच के लिए नमूना लिए। इसमें लाला बाजार में शब्बीर की दुकान से बर्फी का नमूना लिया और उसे नष्ट कराया। दिलशाद की दुकान से 200 किलो कचरी जब्त की। साथ ही नमकीन का नमूना लिया। मोहम्मद वसी की दुकान से पापड़ का नमूना लेकर जांच को भेजा। टीम ने ज्वालागंज के डिप्लोमेट होटल में छापेमारी की। यहां से पनीर का नमूना लिया और गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी की। इसके बाद महेंद्र कॉन्टीनेंटल होटल में निरीक्षण किया और साफ सफाई संतोषजनक न मिलने पर नोटिस जारी की। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सलिल कुमार, रविशेखर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार बिंदकी के कुंवरपुर रोड से टीम ने राजीव गुुप्ता की दुकान से नमकीन का नमूना लिया और बकेवर कस्बा में नीरेश किराना स्टोर से 150 किलो रंगीन कचरी नष्ट कराई। इस मौके पर राम बाबू, रत्नाकर सिंह, अरुण कुमार, अमित कुमार पाल मौजूद रहे।