{"_id":"5e5fff078ebc3ec7531bcb06","slug":"other-fatehpur-news-knp548616376","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों में चोरी, व्यापारियों ने पुलिस चौकी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों में चोरी, व्यापारियों ने पुलिस चौकी घेरा
विज्ञापन
शाह (फतेहपुर)। कस्बे में पांच सौ मीटर के दायरे में चार दुकानों में मंगलवार रात ताला तोड़कर चोरी हुई। एक साथ कई दुकानों में चोरी से व्यापारी नाराज हो उठे। उद्योग व्यापार मंडल शाह के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा दुकानदार सड़क पर नारेबाजी करते पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी का घेराव किया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की। करीब एक घंटे तक चौकी में अफरातफरी मची रही। चौकी इंचार्ज ने तीन दिन में खुलासे के लिए समय मांगा। इसी मामले में शाम को व्यापारी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह हाईवे पर काजीपुर गांव के महताब की रेडीमेड दुकान से 42 हजार रुपये, कीमती कपड़े, जूते चप्पल चोरी हुए हैं। दूसरे शाह के रहने वाले राहुल गुप्ता के मेडिकल स्टोर से दस हजार कीमत के दो मोबाइल, दस हजार नकद, कॉस्मेटिक, दवाएं चोरी हुई हैं। तीसरी उत्कर्ष गुप्ता के कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से सीपीयू, कैमरा, तीन हजार रुपये और चौथे शहर के खुशवक्तराय नगर निवासी अंकित के मेडिकल स्टोर से बीस हजार रुपयेव मोबाइल चोरी हुए हैं। तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी हुई है। राहुल की दुकान का शटर फैलाकर चोरी की गई। कोचिंग और उसके बगल के मेेडिकल स्टोर में दो-दो शटर लगे थे। पहले आगे के शटर का ताला तोड़ा बाद में उसके पीछे लगे शटर का ताला तोड़कर चोर घुसे। कस्बे में चार दुकानों में चोरियों से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। उद्योग व्यापार मंडल शाह के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा दुकानदार पैदल सड़क पर नारेबाजी करते पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी का घेराव किया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने खुलासे की मांग की है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त न होने की वजह से चोरियों का आरोप लगाया। सक्रिय चोर किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात कही। चौकी इंचार्ज ने खुलासे का आश्वासन दिया। किसी तरह से व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। व्यापारियों में कोषाध्यक्ष कमलाकांत मिश्रा, पप्पू गुप्ता ,उमेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, इरफान खान, गुड्डू, आशीष, राजेश डॉक्टर, राहुल, अंकित अग्निहोत्री, कमलेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अखिलेश, महताब आलम, सरताज, अभिषेक, बबलू वारसी चौकी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की
फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग पहुंचे। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता के साथ पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। सूचना पर एसओ आशीष सिंह पहुंचे। एसओ से प्रदीप गर्ग ने तीन दिन में खुलासे की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा भी पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे। व्यापारियों के साथ बैठक की। घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।