{"_id":"5e5ffd908ebc3eebbf46ccf7","slug":"other-fatehpur-news-knp548615524","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरू हो गई सीटी स्कैन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरू हो गई सीटी स्कैन की जांच
विज्ञापन
फतेहपुुर। सदर अस्पताल में बहत्तर घंटे से ज्यादा समय से बंद रही सीटी स्कैन सेवा बहाल हो गई। बंदरों के इंटरनेट केबल काट देने से सीटी स्कैन नहीं हो रहा था। मरीजों को प्राइवेट में दो हजार से ज्यादा रुपये खर्च कर सीटी स्कैन कराना पड़ रहा था।
यह सेवा गुरुवार को अचानक बंद हो गई थी। बाहर महंगे दाम पर मरीजों को जांच कराना पड़ रहा था। गौर करने वाली बात यह रही कि इस सेवा के बंद रहने को बहुत गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को इस मुद्दे पर सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने खुद को भी इस समस्या से अनभिज्ञ बताया। उनका तर्क था कि सीटी स्केन के इंचार्ज ने इस बात की जानकारी नहीं दी। जिसके चलते उन्हें समस्या के बाबत पता नहीं चला। बुधवार को सीटी स्कैन कक्ष का ताला खुला होने पर जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली। हुसैनगंज के अबरार अहमद की खुशी का ठिकाना नहीं था। ऐसा इसलिए कि इनकी जेब में इतना रुपया नहीं था कि बाहर से महंगी जांच का खर्च उठा सकते। बकौल अबरार, सोमवार को काफी देर इंतजार किया था। जांच नहीं होने पर बाहर गया तो पता चला कि इसके लिए 2200 रुपये तक खर्च करने होंगे तो हिम्मत जवाब दे गई थी। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि केबल की खामी दूर करवा ली गई है। सीटी स्कैन की सेवा पहले की तरह चालू है।
=======================