{"_id":"5e5ffcfd8ebc3eeb2503d5e9","slug":"other-fatehpur-news-knp548615225","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपाली और सर्वेश का हुआ सहायक समीक्षा अधिकारी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपाली और सर्वेश का हुआ सहायक समीक्षा अधिकारी में चयन
विज्ञापन
किशनपुर/जहानाबाद। लोक सेवा आयोग के सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पास कर जिले की दीपाली, सर्वेश व पंकज ने नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम देखते ही परिवारों में खुशी का माहौल है। पंकज तिवारी ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा मे 20 वीं रैंक व सर्वेश त्रिपाठी ने 37वीं रैक हासिल की है।
सरौली गांव के अशोक सिंह कोटेदार हैं। उनकी पुत्री दीपाली अपनी मां रेखा सिंह के साथ फतेहपुर के आईटीआई रोड में रहती हैं और यहीं पर रहकर पढ़ाई की है। लोकसेवा आयोग से सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर लखनऊ सचिवालय में चयन हुआ है। सर्वेश पूर्व में एलआईसी में विकास अधिकारी के पद पर काम कर चुके हैं। इससे पहले इनका चयन माध्यमिक शिक्षा परिषद में प्रवक्ता के पद पर हो चुका है। जहानाबाद कस्बे के लालूगंज
निवासी पंकज तिवारी के पिता हरि नारायण तिवारी स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति जहानाबाद में लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पंकज, स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद बीटीसी कर अगस्त 2016 में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह प्राइमरी पाठशाला नोनारा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पंकज के पिता ने बताया कि बड़ा बेटा पवन बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर कानपुर नगर में है। संवाद