फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत

Tue, 03 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
other
हुसैनगंज(फतेहपुर)। महोई गांव के ईंट भट्ठा के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार केशभवन (24) को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। केशभवन माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के वक्त वह बहन की शादी के लिए आंबापुर में टेंट बुक करने जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महोई गांव निवासी हरिश्चंद्र लोधी का बेटा केशभवन साइकिल से बहन की शादी के लिए टेंट बुक कराने के लिए सुबह आंबापुर जा रहा था। गांव के ईंट भट्ठा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। केशभवन के पीछे चल रहे चाचा गोरेलाल और सुरेश वहां पहुंचे और भतीजे को मृत देखकर चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पीछा करके पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर पर मां फूल दुलारी और बहन सुनीता और सुमन का रो-रोकर हाल रहा। केशभवन के पिता ने बताया बेटी की 20 अप्रैल को शादी है। उसी की शादी के लिए टेंट बुक कराने अंबापुर स्थित एक दुकान पर जा रहा था। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed