फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बिलों की जांच में 25 लाख रुपये का घोटाला

Mon, 02 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बेरुईहार के नवनिर्मित उपकेंद्र के निर्माण में लगाए गए बिलों की जांच में 25 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता ने निर्माण कंपनी के मेसर्स एनसीसी (नागार्जुन) के प्रोजेक्ट मैनेजर व सीनियर इंजीनियर वेंकटेस रेड्डी को आरोपी मानते हुए उनके विरुद्घ एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

बेरुईहार उपकेंद्र का निर्माण पांच करोड़ रुपये से कराया गया है। यहां पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर व विद्युत सप्लाई के लिए चार फीडर बनाए गए हैं। इससे शहर के पीरनपुर, चौक, कबाड़ी मार्केट, मसवानी, बाकरगंज मुहल्ले के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्था ने उपकेंद्र के निर्माण में लगाई गई सामाग्री का बिल का भुगतान कराने के लिए विद्युत विभाग में जमा किए। बिल के आधार पर लगी हुई सामाग्री की जांच करने उपखंड अधिकारी विनय कुमार सिंह व अवर अभियंता शांति नगर अनिल कुमार पहुंचे। वहां पर बिजली के खंभा, तार व उपकेंद्र में सामाग्री कम मिली। उपखंड अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि जांच में करीब 25 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें मेसर्स एनसीसी (नागार्जुन) के प्रोजेक्ट मैनेजर व सीनियर इंजीनियर वेंकटेस रेड्डी के खिलाफ एफआईआर अदर्ज करा दी गई है।कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed