फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

घर में घुसकर महिला से मारपीट की तोड़फोड

Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव के पहाड़ीपुर गांव में पांच दिन पहले हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में गांव के तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की जांच करेगी।
विज्ञापन

सनगांव के पहाड़ीपुर निवासी दिवंगत अब्दुल हकीम की पत्नी नाजमा बेगम की ओर से गांव के शादाब, मकबूल खान, अफरोज जहां के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। उसका आरोप है कि पड़ोसी अफरोज जहां के परिवार से जमीन की रंजिश है। इसी खुन्नस में 25 फरवरी को शादाब, मकबूल खान, अफरोज जहां लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। गालीगलौज कर शादाब और मकबूल ने हमला किया। अफरोज जहां ने घरेलू सामान तोड़ दिया। बीच बचाव में पौत्र सैफ से भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसआई किशन सिंह ने बताया कि मामले में शादाब, मकबूल खान, अफरोज जहां के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट धमकी, गाली गलौज तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed