{"_id":"5e59130c8ebc3ec75e77012c","slug":"other-fatehpur-news-knp5474178136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में दस दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में दस दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं
विज्ञापन
बिंदकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दस दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। जरूरतमंदों को मेडिकल स्टोर से एक डोज के नाम पर साढ़े तीन सौ से चार सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में इंजेक्शन न होने का दो टूक जवाब मिलने पर तीमारदार व मरीज परेशान हो रहे हैं। जरूरतमंद को मेडिकल स्टोर से इन्हें महंगे दाम में खरीदना पड़ रहा है। तमाम ऐसे जरूरतमंद हैं जो इंजेक्शन का पैसा देने की स्थिति में नहीं रहते। वह रोज इस उम्मीद से चक्कर काटते नजर आ रहे हैं कि शायद आज उनका भला हो जाए। कई दिन से सीएचसी में कुत्ता काटने पर लगाया जाने वाला एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने की जानकारी पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. सुुनील कुमार चौरसिया से बात की तो बताया गया कि हर दो दिन में सीएचसी से जिला मुख्यालय को अवगत करा दिया जाता है। इंजेक्शन की उपलब्धता न होने से जरूरतमंदों को लौटाना पड़ रहा है।
सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है कि सीएचसी बिंदकी में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने का पता जनप्रतिनिधि का फोन आने के बाद चला है। वहां से मांग आते ही इंजेक्शन पहुंचा दिए जाएंगे।