फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आढ़तियों का साथ देने पहुंचे किसान, सब्जी रखकर प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2020 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। नवीन मंडी समिति में सब्जी आढ़तियों ने छठवें दिन धरना-प्रदर्शन जारी रखा। लोधीगंज के बेरुईहार की अवैध सब्जी मंडी के विरोध में आढ़तियों के साथ कुछ किसान भी आ गए हैं। शुक्रवार को सब्जी रखकर विरोध किया गया।
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अवैध सब्जी मंडी का नवीन मंडी के आढ़ती छह दिन से विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की नींद अभी तक नहीं खुली है। अवैध सब्जी मंडी से रोज करीब 10 से 15 हजार रुपये राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी नवीन मंडी अधिकारियों की अनदेखी से वीरान होती जा रही है। जिन सब्जी आढ़तियों ने मंडी समिति से दुकानों का आवंटन
विज्ञापन

कराया है। उसकी धनराशि भी नहीं वापस की जा रही है। बेरुईहार की अवैध सब्जी मंडी अधिकारियों के सहयोग से चलाई जा रही है। जब तक अवैध मंडी का संचालन बंद नहीं होगा, सब्जी आढ़ती धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। सुनवाई न होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और अवैध सब्जी मंडी बंद कराने की गुहार लगाई जाएगी। इस मौके पर आढ़ती महेंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, विजयबली, रामप्रकाश, अकबर, विनोद कुमार गुप्ता, भीखू शाह, रामलखन लोधी, प्रमोद कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार, बुद्धसेन, संतोष कुमार, राजाराम कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed