फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शिक्षकों की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Thu, 27 Feb 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
other
other - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षकों की पिटाई से कक्षा सात के छात्र का कान का पर्दा फट गया। अभिभावक की शिकयत पर कोतवाली पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में कान के पर्दे में सुराख होना बताया है। डाक्टर ने आगे की जांच के लिए कौशांबी रेफर किया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां निवासी विनोद कुमार वार्ड ब्वाय है। उसका बेटा आलोक पटेल कक्षा सात का छात्र है। विनोद पत्नी किरन वर्मा के साथ 25 फरवरी की शाम शहर में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी में जाने के लिए बेटे को लिवाने वीआईपी रोड कालेज के हॉस्टल पहुंचे। आलोक ने परिजनों को बताया कि 24 फरवरी को क्लास में अपने एक साथी से बात करने लगा था। शिक्षक रामनरेश गुस्सा हो गए और पिटाई कर दी। थप्पड़ कान में लगने से सन्न-सन्न की आवाज आने लगी। पीठ में मारने की बात कही लेकिन शिक्षक ने नहीं सुनी। उसे लगातार कई तमाचे जड़े। उसके बाद खेलकूद के लिए शाम को शिक्षक महेश ने बुलाया। कान में दर्द होने की वजह से मना किया। तब उन्होंने भी थप्पड़ मारे। पिटाई से हालत बिगड़ी होने की जानकारी हास्टल अधीक्षक और प्रधानाचार्य को दी गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। मां किरन वर्मा का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बेटे का ठीक से इलाज नहीं कराया। इलाज में पैरासीटामॉल और दर्द की दवाएं देकर टरकाते रहे। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ईएनटी डा. प्रेम पाल ने बताया कि छात्र के कान मेें सुराख है। जांच के लिए कौशांबी रेफर किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed