{"_id":"5e56cb738ebc3ec558763ca4","slug":"other-fatehpur-news-knp547153840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर(फतेहपुर)। दो साल से पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान पति ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी भूरिया के बेटा संजय कुमार (28) की शादी रायबरेली जिले के ऊंचाहार निवासी खुशबू के साथ आठ साल पहले हुई थी। शादी के दो साल बाद एक बेटा हुआ था। गांव में संजय कृषि और मजदूरी करता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो साल पहले विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। संजय के भाई राजू ने बताया कि कई बार खुशबू को भाई लेने गए थे। वह वापस आने को तैयार नहीं थी। वह तनाव में रहते थे। कमरे में रात को खाने के बाद सोए थे। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर घुसे। जहां संजय को धन्नी पर रस्सी के फंदे से लटका पाया। उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
भाई की परीक्षा देते पकड़े मुन्ना भाई पर रिपोर्ट
फतेहपुर। शहर के राजकीय इंटर कालेज में भाई की परीक्षा देते पकड़े गए मुन्ना भाई के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। केंद्र व्यवस्थापक विष्णु भगवान पांडेय ने अमित पाल पुत्र दिवंगत श्रीपाल (निवासी गहरौली थाना सरेनी जिला रायबरेली) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अपने भाई गुड्डू पाल की परीक्षा देते रंगे हाथ पकड़ा गया था। संवाद