{"_id":"5e3f06118ebc3ee609014eef","slug":"other-fatehpur-news-knp5434092139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य योजना के किसानों को मिलेंगे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य योजना के किसानों को मिलेंगे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फतेहपुर। सामान्य योजना से नलकूप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन लेने वाले किसानों को जल्द ट्रांसफार्मर मिलेंगे। बिजली विभाग के स्टोर में 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की खेप आ गई है। ट्रांसफार्मर लेने के लिए किसानों को अपने अवर अभियंता को लेकर आना होगा। साथ में कनेक्शन के दस्तावेज लाने होंगे।
फसलों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों को सामान्य योजना से कनेक्शन दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के छह किसानों को अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं मिले हैं। जबकि स्टोर में ट्रांसफार्मर व अन्य सामान आ गया है। वर्ष 2017-18 में 43 और 2018-19 में 37 किसानों को नलकूप का कनेक्शन लेने के बाद ट्रांसफार्मर, तार, बिजली के खंभा और अन्य सामान नहीं मिला है। अब इनको सामान
मिलेगा। सूची के आधार पर बिजली विभाग के स्टोर से कनेक्शन कराने वाले किसानों को सामान दिया जा रहा है। एसडीओ आशीष सिंह ने बताया कि जिला योजना के एक और पूर्ण योजना के एक किसान को सामान अभी सामान नहीं दिया गया है। जिन किसानों को अभी तक सामान नहीं मिला है। वह कनेक्शन के कागज व अवर अभियंता को साथ लेकर स्टोर आएं और अपना सामान ले जाएं।