{"_id":"5e3db7f28ebc3ee5b122d310","slug":"other-fatehpur-news-knp543199317","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदे डंपर ने किसान को रौंदा जाम लगाया .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग लदे डंपर ने किसान को रौंदा जाम लगाया .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता(फतेहपुर)। मौरंग लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे किसान को टक्कर मार दी। डंपर ने बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिरे किसान को रौंद डाला। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मौरंग खदानों में आने जाने वाले वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर सीओ, कई थानों का फोर्स यातायात बहाल कराने की कोशिश को पहुंचा।
धाता थाने के अढ़ौली गांव निवासी बरमदीन का बेटा प्रेमलाल (35) किसान थे। किसी काम से सुनारी गांव गया था। घर वापस लौटते समय खागा की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित डंपर ने किसान को कुचल डाला। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अढ़ौली गांव से परिजन व ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने
ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों की आवाजाही से हादसा होने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग की। मुआवजे की मांग करने लगे। करीब रात के आठ बजे खागा सीओ अंशुमान मिश्र पहुंचे। खखरेरू, किशनपुर, धाता थानेदार भीड़ को समझाने बुझाने की कोशिश करते रहे। पुलिस यातायात नहीं बहाल करा सकी। यातायात बाधित होने से कौशांबी, चित्रकूट और मौरंग खदानों में आने जाने वाहनों की कतारें लगी दिखी। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया गया है। यातायात बहाल कराने की कोशिश की जा रही है।