{"_id":"5e371a4a8ebc3e7d696367e1","slug":"other-fatehpur-news-knp5421228125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
थरियांव(फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर रविवार रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी भीम सिंह यादव का बेटा मनोज उर्फ शुभम सिंह (18) ट्रैक्टर चालक था। उसके पिता ने हाईवे पर बिजली पोल लगाने के काम में ट्रैक्टर लगाया था। ट्रैक्टर लेकर साइट पर बिजली पोल उतारने जा रहा था। थरियांव हाईवे के आरापुर मोड़ के पास ट्रैक्टर में प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने
टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटने में चालक मनोज दब गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह से चालक को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर में दो मजदूर भी थे, उन दोनों को हल्की चोट आई है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।