फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अन्ना मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के शाखा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अन्ना मवेशियों से फसलों के नुकसान को बचाने की फरियाद लगाई और ग्राम समाज की जमीन पर गोशाला बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह चौहा ने बताया कि गांव में सौ से अधिक अन्ना मवेशी हैं। इनकी वजह से फसलें नहीं बचती हैं। गांव के प्रमोद कुमार तिवारी ने 17 जनवरी को करीब 85 मवेशियों को एक हाता में बंद कर दिया था। अन्ना मवेशियों के लिए गांव के सभी लोग चारा पानी करते हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच भी किया है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि ग्रामीणों की इच्छा है कि 1783 बीघा जमीन ग्राम समाज की है। तमाम
विज्ञापन

लोग कब्जा किए हैं। उसको खाली कराकर मनरेगा से गोशाला का निर्माण करा दिया जाए। इन अन्ना मवेशियों की वजह से गांव के किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। प्रमोद कुमार तिवारी, कैलाश शर्मा, रघुनाथ शर्मा, चुनकाई शर्मा, पप्पू पासवान, बाबूलाल प्रजापति, रज्जन तिवारी, राजेश गौतम, अशोक तिवारी, बिल्लू तिवारी, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज, मनीष, सुरेश द्विवेदी, शिवप्रकाश, भुगइया प्रजापति, रामआसरे प्रजापति, ओपी तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed