फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को गिनाईं गांव की समस्याएं

Tue, 21 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के वित्त सचिव और जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने मलवां ब्लाक के मौहार गांव में चौपाल लगाई। जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही मंच से अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीणों के सवालों पर नोडल अफसर ने अधिकारियों से जवाब मांगे। अफसरों की चुप्पी पर नोडल अधिकारी हिदायत दी और शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने पशुपालन, शिक्षा, पंचायत विभाग, सिंचाई, आंगनबाड़ी, कृषि, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, कृषक दुर्घटना बीमा, वरासत, बिजली, राशन, शौचालय, सौभाग्य योजना सडक आदि की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं को पूछा। जिस पर ग्रामीणों ने गांव में खेल का मैदान, खाद के गड्ढे, बरातशाला, मौहर से कनेरी को जाने वाला रास्ता, रास्ते पर
विज्ञापन

जानवर बांधने, पेयजल कनेक्शन की समस्याओं को बताया। नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निस्तारण किया जाय। नोडल अधिकारी एवं डीएम संजीव सिंह ने चार बच्चों का अन्नप्रासन किया। इस मौके पर बिंदकी प्रहलाद सिंह, सीओ केडी मिश्र, अपर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार और प्रियंका, डीडीओ रमेश चंद्रा, पीडी एके निगम, सीएमओ डॉ उमाकांत पांडेय, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, डीडी कृषि अनिल कुमार पाठक, बीडीओ प्रतिमा वर्मा सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed