{"_id":"5e25f7688ebc3e7d595ac373","slug":"other-fatehpur-news-knp5396771120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में नहाने गई स्नातक छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में नहाने गई स्नातक छात्रा की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में बीए की छात्रा की बाथरूम में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि ठंड के चलते ब्रेन हैमरेज से मौत हुई है।
आबूनगर मोहल्ला निवासी कृष्णपाल की पत्नी आशा परिषदीय स्कूल चंदीपुर में शिक्षक हैं। सोमवार को पति के साथ वह स्कूल गईं थीं। घर में बीए की छात्रा बेटी पूजा (19) और बेटा प्रशांत थे। पूजा बाथरूम में नहाने गई। काफी देर तक बहन के बाहर न निकलने पर भाई ने दराज से झांका तो बहन फर्श पर गिरी पड़ी थी। उसके शोर
मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। कुंडी काटकर छात्रा को बाहर निकाला। पड़ोसी छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन हैमरेज होने की पुष्टि हुई। डाक्टर का मानना है कि ठंड लगने से ब्रेन हैमरेज हुआ है।