फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

Mon, 20 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। पहाड़ों मेें हो रही बर्फबारी का असर जिलेभर में दिखाई देने लगा है। सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड की चपेट में आने से अमौली में चांदपुर थाने के पैरोकार व बिंदकी में वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोहरे की धुंध से सुबह पूरा शहर ढका रहा। दोपहर में कोहरे की धुंध कुछ कम हुई, लेकिन धूप नहीं दिखाई दी। धूप न निकलने की वजह से सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। सड़कों पर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। बाजारों में सर्दी का असर देखने को मिला। दोपहर को कुछ चहल-पहल दिखाई दी और सुबह, शाम सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नई कालोनी निवासी रामसजीवन गुप्ता शनिवार की शाम को खाना खाकर बिस्तर में सो गए। रात में अचानक ठंड लगने से तबियत खराब हुई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां पर उनकी मौत हो गई। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि आसमान में हल्के बादल रहेंगे। साथ ही कोहरे की धुंध भी रहेगी। सर्दी का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चांदपुर थाने में तैनात पैरोकोर की शनिवार रात ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। कानपुर में इलाज के दौरान सांसे थम गई। प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के चौकी निवासी श्याम मोहन पांडेय (53) हेड कांस्टेबल थे। वह चांदपुर थाने में तैनात थे। चांदपुर थाने से शनिवार को डाक लेकर आए थे। शहर से शाम को थाने के लिए रवाना हुए थे। थाना दूर होने के कारण रात को पहुंचे थे। देर रात उनकी हालत बिगड़ी थी। ठंड से पीड़ित देखकर
पुलिस कर्मी सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने कानपुर रेफर किया था। कानपुर हैलट में उनकी रविवार को इलाज के दौरान सांसे थम गई। एसओ नाहर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। पैरोकार की हालत ठंड लगने से बिगड़ी है। बिंदकी के ललौली रोड मोहल्ले में शनिवार की रात एक वृद्ध की

तबियत खराब हो गई। परिजनों ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां पर उनकी मौत हो गई। मोहल्ला ललौली रोड नई कालोनी निवासी रामसजीवन गुप्ता (70) घर पर सो रहे थे। आधी रात बाद उनकी तबियत खराब हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से तबीयत गड़बड़ हुई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed