फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पशु क्रूरता में संदिग्ध आरोपी को पकड़ने पर थाना घेरा .

Mon, 20 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
हथगाम(फतेहपुर)। थाने में पशु क्रूरता के संदिग्ध आरोपी को लेकर आने में रविवार रात हंगामा हुआ। थाने में करीब एक सैकड़ा लोगों की भीड़ पहुंच गई। थाने को घेर लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध को उसके भाई के सुपुर्द कर छोड़ दिया। पुलिस ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के मीरपारा वार्ड नंबर सात निवासी नसीम और शहनूर को 12 जनवरी को पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ में इसी मोहल्ले के भुट्टू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची। मोहल्ले में भुट्टू के पकड़े जाने की खबर फैल गई। मोहल्ले के लोग उसके पक्ष में थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाया कि किसी के बहकावे में उसको पकड़ा गया है। आरोपी का
विज्ञापन

पहले की घटना से कोई वास्ता नहीं है। थाने में मौजूद भीड़ हंगामा काटने लगी। थानेदार आदित्य सिंह की भीड़ से झड़प हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं दे सकी। पुलिस ने भुट्टू को उसके भाई कल्लू के सुपुर्द किया है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि संदिग्ध होने पर आरोपी को लाया गया था। उसे पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed