{"_id":"5e0cea688ebc3e87da1774c0","slug":"other-fatehpur-news-knp5357460104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अढ़ेना ने महाकाल टीम को 10 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अढ़ेना ने महाकाल टीम को 10 रनों से हराया
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के रेवाड़ी में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में महाकाल टीम को अढ़ेना टीम ने 10 रन से हरा दिया। महाकाल टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की।
अढ़ेना टीम निर्धारित 14 ओवरों में आठ विकेट पर 107 रन बना पाई। अढ़ेना की तरफ से ओपनर बल्लेबाज सागर ने 26 और हेमंत ने 24 रनों की पारी खेली। अरविंद ने नाबाद 33 रन बनाए। जवाब में महाकाल की टीम 14 ओवरों में 98 रन बनाकर आल आउट हो गई। ऐसे में अढ़ेना टीम ने मैच 10 रन से जीत लिया। महाकाल टीम के ओपनर बल्लेबाज रात्रा ने 40 रन बनाए। रात्रा ने 29 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और तीन चौके
लगाकर 40 रन बनाए। दीपू ने छह रन और अन्नू ने तीन रन, अर्पित ने दो रन, अंकित ने छह रन बनाए। विजयी टीम अढ़ेना के खिलाड़ी अरविंद को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार युवा विकास समिति में जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू सिंह परिहार, अजीत सैनी, शैलेंद्र, चंचल, चंदन, बल्लू बाजपेयी, नवल वर्मा, पीयूष दीक्षित, रवि मिश्रा, अजय, सूरज, नमन मिश्रा, महेंद्र अग्निहोत्री, पम्मू मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवं समाजसेवी नरेंद्र यादव सुल्तान ने बेसड़ी में क्रिकेट एवं वॉलीबाल किट बांटे। इस मौके पर आनंद सिंह, अंकित, गुड्डन यादव, विवेक, नितेश, कल्लू ज्वाला सिंह, संजय, गोरे, पिंटू, अनिल यादव, विक्रम, राजन यादव, विजय आदि खिलाड़ी मौजूद थे। संवाद