फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

स्कूल में अचानक बेहोश हुए 11 छात्र-छात्राएं, हड़कंप

Sat, 27 Jul 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
other
विजयीपुर (खागा)। इंटर कालेज में शुक्रवार सुबह बारिश में कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर देने से कई छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में एंबुलेंस से 11 छात्र-छात्राओं को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चों को घर जाने दिया गया। डाक्टरों के मुताबिक दरवाजे, खिड़कियां बंद होने से उमस के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

विजयीपुर के रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज में शुक्रवार को कक्षाएं रोज की तरह संचालित हो रही थीं। करीब साढे़ नौ बजे बारिश शुरू हुई। बौछारें आने से बच्चों ने दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दिया। इस दौरान बिजली गुल होने से कमरों के पंखे भी बंद थे। इस बीच कक्षा छह की सोनम पुत्री संतोष, सोनाली पुत्री राजेंद्र निवासी, शिवानी पुत्री जगतपाल, शिवानी पुत्री शिवसिंह, पूजा पुत्री संतोष, हंसिका पुत्री राजेंद्र सिंह, मीनाक्षी तिवारी पुत्री ननकू, राजकुमार पुत्र विक्रम यादव, आठ और नौ में पढ़ने वाली रोशनी पुत्री मटरू, नेहा पुत्री जीतेंद्र व खुशबू पुत्री गया पाल समेत दस छात्राएं व एक छात्र बेहोश होकर गिर गए। यह देख शिक्षक घबरा गए और प्रधानाचार्य को बुलाया। तत्काल एंबुलेंस से सभी बच्चों को विजयीपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्साप्रभारी डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि कमरा बंद होने के कारण गर्मी-उमस के कारण बच्चे बेहोश हो गए थे। अब बिल्कुल ठीक है। सभी को इलाज के बाद घर भेजा जा रहा है। कालेज प्रधानाचार्य चंद्रभवन ने बताया कि बिजली नहीं होने से पंखे बंद हो गए थे। ऐसे में दिक्कत हुई है। कालेज की ओर से जल्द जेनरेटर की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे दोबारा इस तरह की दिक्कत न होने पाए। स्कूल के सूत्रों ने बताया कि बरसात के बाद होने वाली उमस के कारण विद्यालय के चार बच्चे गुरुवार को भी बेहोश हो गए थे। जिनका इलाज कराया गया था। इसमें कक्षा में पढ़ने वाली जमकोइली निवासी आराधना पुत्री कामता, दीप्ति पुत्री संतोश, रजनी पुत्री भोला और वासुदेव पुत्र उमाकांत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed